सेना की मारक शक्ति को नई धार, 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

ड्रोन, मिसाइल, रडार और आधुनिक हथियारों से लैस होंगी सेनाएं 

सेना की मारक शक्ति को नई धार, 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

सरकार ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 79,000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए लॉयटर म्यूनिशन, पिनाका रॉकेट, ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम, रडार, मिसाइल, सिम्युलेटर और अन्य उन्नत उपकरणों की आवश्यकता को स्वीकृति दी गई।

नई दिल्ली। सरकार ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए 79,000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद सौदों के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए आवश्यकता के आधार पर खरीद के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इन रक्षा सौदों की दी गई मंजूरी : इस वर्ष की अंतिम बैठक में मंजूर किए गए इन खरीद सौदों की कुल अनुमानित लागत लगभग 79,000 करोड़ रुपए है और इनमें सेना की तोपखाना रेजिमेंट के लिए लॉयटर म्यूनिशन सिस्टम, लो लेवल लाइट वेट रडार, पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट एम्युनिशन तथा इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम मार्क-11,बोलार्ड पुल टग्स, हाई फ्रीक्वेंसी सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो मैनपैक तथा हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग रेंज रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम, ऑटोमैटिक टेक-ऑफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम, अस्त्र मार्क-11 मिसाइलें, फुल मिशन सिम्युलेटर तथा स्पाइस-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट्स आदि की खरीद को आवश्यकता की स्वीकृति दी गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करेगा। गहलोत और डोटासरा सहित प्रमुख नेता भाजपा...
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप