डिजिटल जालसाजों की तरह कार्य कर रही है दिल्ली सरकार, लोगों का ले रही निजी डाटा : सचदेवा

जनता को खासकर महिलाओं को गुमराह कर रही है

डिजिटल जालसाजों की तरह कार्य कर रही है दिल्ली सरकार, लोगों का ले रही निजी डाटा : सचदेवा
रदेश सरकार बिना अधिसूचना के योजना लाकर जनता को खासकर महिलाओं को गुमराह कर रही है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजीवनी और महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली सरकार पर तीखा प्रहार किया है और कहा है कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि दिल्ली सरकार डिजिटल जालसाजों की तरह लोगों का निजी डाटा ले रही हैं, जिसका गलत इस्तेमाल सम्भव है। सचदेवा ने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि दिल्ली सरकार बिल्कुल वह सब कर रही है, जो डिजिटल फ्राडस्टर करते हैं,  लोगों का निजी डाटा ले रही हैं, जिसका मिसयूज सम्भव है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना अधिसूचना के योजना लाकर जनता को खासकर महिलाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार है कि मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल 10 साल की सत्ता के बाद झूठी योजनाएं लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह होने से बचाने के लिये अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने तथा जनता को जागरूक करने के लिए 'सार्वजनिक चेतावनी जारी करनी पड़ी है। भाजपा नेता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना से कहना चाहते हैं कि वह संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए स्पष्ट करें कि क्या दिल्ली सरकार की मंजूरी प्राप्त कोई कानूनी 'महिला सम्मान या 'संजीवनी योजना हैं। 

 

Tags: data

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई