ब्रिटेन में फुटबॉल चैंपियनशिप के जश्‍न के दौरान हादसा : एक व्यक्ति ने फैंस पर चढ़ाई कार, 27 लोग घायल

जीत का जश्‍न मनाया जा रहा था

ब्रिटेन में फुटबॉल चैंपियनशिप के जश्‍न के दौरान हादसा : एक व्यक्ति ने फैंस पर चढ़ाई कार, 27 लोग घायल

ब्रिटेन के लिवरपूर में एक बड़ा हादसा हो गया।

लिवरपूर। ब्रिटेन के लिवरपूर में एक बड़ा हादसा हो गया। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत का जश्‍न मनाया जा रहा था। इस दौरान लिवरपूल के फैंस पर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने लोगों की भीड़ पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए। इस मामले में एक ब्रिटिश व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घायलों में से 2 लोगों की की हालत गंभीर है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि घटनास्‍थल के वीडियों देखे, जो कि भयावह है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े प्रशंसकों की भीड़ को टक्कर मारती जा रही है। हादसा होता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को घेर कर रोक लिया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर