खाद ना मिलने पर किसान ने की आत्महत्या, सरकार के लिए यह शर्म की बात : सैलजा

स्टॉक की जांच होनी चाहिए

खाद ना मिलने पर किसान ने की आत्महत्या, सरकार के लिए यह शर्म की बात : सैलजा

सैलजा ने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि कोई किसान राम भगत की तरह कोई आत्मघाती ना करे। उन्होंने कहा कि खाद्य विक्रेताओं के गोदामों व स्टॉक की जांच होनी चाहिए।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि खाद ना मिलने पर किसान की आत्महत्या की घटना हरियाणा सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां किसान डीएपी खाद के लिए आत्महत्या कर रहा है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में डीएपी खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को सेटेलाइट से पता चल जाता है कि कौन कहां पर पराली जला रहा है, लेकिन सरकार को खाद के लिए लगी लंबी लंबी कतारें दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने जानना चाहा कि अगर खाद है, तो किसानों को मिल क्यों नहीं रही है। 

सैलजा ने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि कोई किसान राम भगत की तरह कोई आत्मघाती ना करे। उन्होंने कहा कि खाद्य विक्रेताओं के गोदामों व स्टॉक की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर कोई खाद विक्रेता डीएपी या यूरिया का स्टॉक रखता है और किसानों को खाद देने से मना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

Tags: kumari

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला