पहली बार 6 महिलाओं ने की स्पेस की सैर : हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और जेफ बेजोस की मंगेतर भी टीम में, सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए 

पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी अंतरिक्ष की सैर पर गई थीं

पहली बार 6 महिलाओं ने की स्पेस की सैर : हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और जेफ बेजोस की मंगेतर भी टीम में, सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए 

कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी अंतरिक्ष की सैर पर गई थीं।

टेक्सास। अमेरिकी उद्योगपति जेफ  बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से सोमवार को पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। यात्रा करने वाली महिलाओं में मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं।  कैटी पेरी ने धरती पर लौटते ही जमीन को चूमा। कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी अंतरिक्ष की सैर पर गई थीं।

कुल 212 किमी की यात्रा 
इस दौरान रॉकेट ने उड़ान भरने से लेकर वापस आने तक कुल 212 किमी की यात्रा की। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला आॅल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

Tags: space

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हुआ। भारत समेत 130 से अधिक...
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश