विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 10 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 10 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 644.2 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 641.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 565.65 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर बढ़कर 55.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 50 लाख डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.5 अरब डॉलर पर आ गया।

Read More नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह