पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार : नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बारे में कंडीशनल खेद प्रकट किया है-मिश्रा

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार : नरोत्तम मिश्रा
उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री की हत्या का बयान देने वाले राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस का आलाकमान मौन है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उकसावे वाला बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है और अब अदालत में पेश किया जाएगा।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को दमोह के हटा से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व में लगाई गई धाराओं में धारा 115 और 117 और बढ़ाई गई है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी जम कर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही, इटालियन कांग्रेस हो गई है, जिस पर मुसोलिनी का फासीवाद हावी हो गया है। कांग्रेस को राजा पटेरिया पर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री की हत्या का बयान देने वाले राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस का आलाकमान मौन है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बारे में कंडीशनल खेद प्रकट किया है। वे भी अगर तत्काल पार्टी से निकालने की कार्रवाई जैसी कोई बात करते, तो भी लोग उनसे सहमत होते। उनका इस मामले में रुख ऐसा है कि अपराध की निंदा करें और अपराधी को संरक्षण दें।

Read More शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई