चुनाव सुधारों पर मायावती का बड़ा बयान, तीन अहम सुधारों की मांग

मायावती ने चुनाव सुधारों की मांग तेज की

चुनाव सुधारों पर मायावती का बड़ा बयान, तीन अहम सुधारों की मांग

चुनाव सुधारों की बहस के बीच मायावती ने तीन प्रमुख बदलावों की मांग दोहराई—मतदाता सूची की व्यापक तैयारी, प्रत्याशियों के आपराधिक इतिहास की अनिवार्य पारदर्शिता और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की वापसी। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार सुरक्षित रखना और चुनाव प्रक्रिया को भरोसेमंद बनाना लोकतंत्र की प्राथमिक आवश्यकता है।

लखनऊ। संसद में चुनाव सुधारों को लेकर जारी चर्चा के बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनावी प्रणाली की खामियों को दूर करने के लिए तीन बड़े सुधारों की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की सही और व्यापक तैयारी, उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास की अनिवार्य पारदर्शिता और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर व्यवस्था की वापसी आवश्यक है। मायावती ने एक्स पर लिखा कि पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जिसका बसपा विरोध नहीं करती। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया तय समय सीमा के कारण पूरी नहीं हो पाती, जिससे लाखों पात्र मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित हो जाते हैं। 

उन्होंने बीएलओ पर अधिक दबाव होने और जांच में लापरवाही की शिकायतें आने का उल्लेख किया। बसपा प्रमुख ने सुझाव दिया कि सूची संशोधन की समय सीमा बढ़ाई जाए और प्रक्रिया को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ पूरा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रह जाए। उन्होंने प्रत्याशियों के आपराधिक इतिहास का मुद्दा भी गंभीरता से उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद कई राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने से बचते हैं। ऐसे में नामांकन की जांच के दौरान जब नए तथ्य सामने आते हैं तो दोष चुनाव आयोग पर मढ़ दिया जाता है।

मायावती ने कहा कि अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टियों पर कानूनी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही, प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड को अखबारों और वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए, ताकि मतदाता सही जानकारी के साथ निर्णय ले सकें। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि चुनाव के दौरान और उसके बाद ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर संदेह जताए जाते रहे हैं। 

वीवीपैट पर्चियों की गिनती और मतों में मेल न होने पर विवाद और बढ़ जाता है। उन्होंने फिर दोहराया कि बैलेट पेपर की प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होती है और इसमें किसी तरह की शंका की गुंजाइश नहीं रहती। यदि बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए तो हर वोट की गिनती और सत्यापन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रक्रिया में समय लगने का तर्क देकर चुनाव आयोग इन प्रस्तावों को टाल नहीं सकता, क्योंकि लोकतंत्र की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Read More संसदीय जांच समिति के गठन को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका काे उच्चतम न्यायालय ने किया खारिज, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर