ठोस परिणाम देना सरकार का लक्ष्य : नागरिकों के जीवन को बनाना है सुविधाजनक, रेखा गुप्ता ने कहा- समस्याओं के समाधान की दिशा में हो रही है पहल 

परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं

ठोस परिणाम देना सरकार का लक्ष्य : नागरिकों के जीवन को बनाना है सुविधाजनक, रेखा गुप्ता ने कहा- समस्याओं के समाधान की दिशा में हो रही है पहल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस बजट घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस परिणाम देने पर है। जिन इलाकों में नागरिक वर्षों से जलभराव, खराब सड़कों और अंधेरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य बजट घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस परिणाम देने पर है और जिन इलाकों में नागरिक वर्षों से जलभराव, खराब सड़कों और अंधेरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे, वहां परिवर्तन दिखने लगे हैं। गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर कार्य के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही विकास परियोजनाएं 'विकसित दिल्ली की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम हैं। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई अहम निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस बजट घोषणाओं से आगे बढ़कर ठोस परिणाम देने पर है। जिन इलाकों में नागरिक वर्षों से जलभराव, खराब सड़कों और अंधेरे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे, वहां समाधान की दिशा में ठोस पहल हो रही है। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल क्षेत्र के ढांचे को सशक्त बनाना है, बल्कि नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना भी है।

 

Tags: giving

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
11वीं क्लास में पढ़ने के साथ फिजिक्सवाला से आन लाइन नीट की ले रही थी कोचिंग
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट