वायु प्रदूषण अब राष्ट्रीय समस्या : निदान के लिए गंभीर प्रयास करे सरकार, संदीप दीक्षित ने कहा- राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार संसद में हो चर्चा 

यह अत्यंत जटिल संकट बन गया है

वायु प्रदूषण अब राष्ट्रीय समस्या : निदान के लिए गंभीर प्रयास करे सरकार, संदीप दीक्षित ने कहा- राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार संसद में हो चर्चा 

समाधान के उपाय खोजने के लिए संसद की समिति बनायी जानी चाहिए और  निदान के उपाय करने चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि वायु प्रदूषण अब राष्ट्रीय समस्या बन गई है और इसके समाधान के लिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कदम उठाते हुए सरकार को तत्काल गंभीर प्रयास शुरु करने चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सारे जरूरी उपाय करने के साथ ही सरकार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार संसद में विशेष चर्चा भी करानी चाहिए। उनका कहना था कि यह अत्यंत जटिल संकट बन गया है। इसलिए इसके समाधान के उपाय खोजने के लिए संसद की समिति बनायी जानी चाहिए और  निदान के उपाय करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रदूषित हवा हर सीमा पार कर चुकी है और अब जो स्थिति दिल्ली की बन गयी है और जिस तरह के गंभीर हालात उत्पन्न् हो गये हैं, वह धीमा जहर बन गया है। डॉक्टरों का भी कहना है कि दिल्ली की प्रदूषित हवा एक सामान्य व्यक्ति का जीवन 6 से 7 साल तक कम कर रही है और बीमार व्यक्ति को खतरा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कई कारण हैं, लेकिन नागरिक के तौर पर हमें सरकारों से सवाल पूछने होंगे और उन्हें अपने काम के प्रति जवाबदेह बनाना होगा।

Tags: efforts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत