दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली

सुबह नौ बजे राजधानी का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली

गुरुवार सुबह तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार आया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है, जबकि बुधवार को यह 305 था। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 20 किमी/घंटा तक रहेगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने से गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे राजधानी का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह बुधवार के 305 (खराब) के स्तर से काफी बेहतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को'खराब', 301 से 400 को'बहुत खराब और 401 से 500 को 'गंभीर माना जाता है।

विशेषज्ञों ने इस सुधार का श्रेय तेज हवाओं को दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 17 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी सतही हवाएं चली हैं। जिसके कारण राजधानी के एक्यूआई में सुधार देखा गया है। विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में हवा के तेज चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार दिन के समय 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के बावजूद, साफ आसमान और खिली धूप के कारण शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट ने क्वींस रोड के अतिक्रमण मामले में लंबित याचिका के बावजूद समान मुद्दे पर नई याचिका दायर करने...
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
जेकेसीए घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत: अदालत ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया, 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई 
बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान
राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान