चीन में अजब मुकाबला : 33 घंटे 35 मिनट लेटकर युवक बना ‘दुनिया का सबसे आलसी इंसान’, जीता 3,000 युआन का इनाम

मोबाइल फोन, किताबें और खाना साथ रखने की अनुमति थी

चीन में अजब मुकाबला : 33 घंटे 35 मिनट लेटकर युवक बना ‘दुनिया का सबसे आलसी इंसान’, जीता 3,000 युआन का इनाम

चीन के इनर मंगोलिया के बाओटो शहर में हुई अनोखी ‘लाइ-फ्लैट कॉन्टेस्ट’ में प्रतिभागियों को बिना उठे लगातार लेटे रहना था। मोबाइल, किताब और खाना allowed थे, लेकिन बाथरूम जाना मना था, इसलिए कई प्रतिभागी डायपर पहनकर आए। 240 प्रतिभागियों में से एक युवक ने 33 घंटे 35 मिनट लेटकर खिताब जीता और 3,000 युआन पुरस्कार प्राप्त किया।

बीजिंग। चीन के इनर मंगोलिया के बाओटो शहर में एक अनोखी और मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नाम ‘लाइ-फ्लैट कॉन्टेस्ट’ था, जिसे लोग आलस की प्रतियोगिता भी कह रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बस लगातार लेटे रहना था। मोबाइल फोन, किताबें और खाना साथ रखने की अनुमति थी, लेकिन उठना-बैठना, घूमना या बाथरूम जाना बिल्कुल मना था। इसी वजह से कई प्रतिभागी डायपर पहनकर आए थे, ताकि वे बिना उठे लंबे समय तक मुकाबले में टिक सकें।

यह प्रतियोगिता 15 नवंबर सुबह 10:18 बजे शुरू होकर 16 नवंबर शाम 7:53 बजे तक चली। कुल 240 लोगों ने हिस्सा लिया। अंत में एक युवक ने 33 घंटे 35 मिनट तक गद्दे पर लेटे रहने का रिकॉर्ड बनाते हुए प्रतियोगिता जीत ली। उसे दुनिया का सबसे आलसी आदमी का खिताब मिला और करीब 3,000 युआन (लगभग 37,442 रुपए) इनाम के रूप में दिए गए। यह इवेंट सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला