दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके : तेज गति से हिलने लगे घरों के पंखे, बर्तन भी खड़कने लगे; मोदी का लोगों से शांत रहने का आग्रह
लोग अपने घरों से बाहर निगल आए
भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे और घरों में रखे बर्तन खड़कने लगे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निगल आये।
नई दिल्ली। भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर में सुबह आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के तीव्रता चार मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी और भूकंप का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी में भूमि की सतह से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके आए। भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे और घरों में रखे बर्तन खड़कने लगे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निगल आये।
एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 28.59 डिग्री उत्तर अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर, भूमि की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। दिल्ली पुलिस ने किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों से आपातकालीन सेवा 112 पर डायल करने की सलाह दी है। अभी तक किसी तरह के जनहानि और नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
इस बीच मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के निवासियों से शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके आए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
Comment List