पेरू में मॉल की ढही छत : हादसे में 6 लोगों की मौत, बचे हुए लोगों को बचाने के लिए रात भर किया काम
सीधे फ़ूड कोर्ट के बच्चों के क्षेत्र पर गिरी
राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के लिए कठोर दंड का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक हितों को मानव जीवन पर हावी नहीं होने दे सकते।
लीमा। उत्तर-पश्चिमी पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत ढहने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ट्रूजिलो के व्यस्त शॉपिंग सेंटर रियल प्लाजा मॉल में हुई। घायलों में से 30 को छुट्टी दे दी गई है जबकि 48 अभी भी अस्पताल में हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। आपातकालीन दल ने छत ढहने के कुछ ही मिनटों बाद कार्रवाई की और बचे लोगों को बचाने के लिए रात भर काम किया। अधिकारियों ने संरचना को भारी-भरकम बताया जो सीधे फ़ूड कोर्ट के बच्चों के क्षेत्र पर गिरी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च मांग के कारण रक्तदान करने का आग्रह किया है।
पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के लिए कठोर दंड का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक हितों को मानव जीवन पर हावी नहीं होने दे सकते। ट्रूजिलो प्रांतीय अभियोक्ता कार्यालय ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि ढही हुई संरचना का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया होगा।
Comment List