उत्तर प्रदेश में रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था 

भैंस की रेबीज से मौत हो गई

उत्तर प्रदेश में रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था 

बदायूं के पिपरौल गांव में तेरहवीं में परोसा गया रायता खाने के बाद 200 से अधिक लोगों ने एहतियातन रेबीज का टीका लगवाया। रायता जिस भैंस के दूध से बना था, उसे पहले आवारा कुत्ते ने काटा था और बाद में भैंस की रेबीज से मौत हो गई। फिलहाल गांव में किसी में लक्षण नहीं मिले हैं, सभी निगरानी में हैं।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पिपरौल गांव में तेरहवीं में परोसे गए रायते को खाने के बाद 200 से ज्यादा लोगों ने रेबीज का टीका लगवाया। यह रायता जिस भैंस के दूध से बना था, उसे कुछ दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था और बाद में भैंस की रेबीज से मौत हो गई।

एक व्यक्ति की तेरहवीं में गांव वालों को भोजन कराया गया था। तेरहवीं के कुछ दिन बाद भैंस की मौत की खबर फैलते ही लोग घबरा गए और एहतियातन वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। भैंस के मालिक के अनुसार उनके 5 पशु रेबीज से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अभी तक गांव में किसी में भी रेबीज के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी की निगरानी की जा रही है, ताकि कोई अफवाह न फैले।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह