भ्रष्टाचार में डूबा है सिंचाई विभाग : बाढ़ से पहले और बाढ़ के बाद होता है स्कैम, सैलजा ने कहा- फर्जी बिल बनाकर किया जाता है भुगतान

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में भारी स्कैम  के रूप में देखने को मिला है

भ्रष्टाचार में डूबा है सिंचाई विभाग : बाढ़ से पहले और बाढ़ के बाद होता है स्कैम, सैलजा ने कहा- फर्जी बिल बनाकर किया जाता है भुगतान

मीडिया को जारी बयान में सांसद ने कहा कि सिंचाई विभाग सीधे तौर पर किसानों और आम आदमी से जुडा हुआ है। नहरों के माध्यम से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी देता है।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा सीट की सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार का सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार में डूबा है और इसमें बाढ़ से पहले भी और बाढ़ के बाद भी स्कैम होते हैं। सैलजा ने कहा कि बाढ़ से पहले बचाव की तैयारियों को लेकर बाद में बाढ़ में प्रबंधनों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर स्कैम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजा मामला सिंचाई विभाग में हाल ही में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में भारी स्कैम  के रूप में देखने को मिला है। 

मीडिया को जारी बयान में सांसद ने कहा कि सिंचाई विभाग सीधे तौर पर किसानों और आम आदमी से जुडा हुआ है। नहरों के माध्यम से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी देता है। साथ ही जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल उपलब्ध कराता है, ताकि लोगों को पीने के पानी का मिल सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग में किसानों से संबंधित कार्य में सबसे ज्यादा स्कैम होता है, नहरों की साफ-सफाई कागजों में दिखाकर फर्जी बिलों को भुगतान कर दिया जाता है, कभी तटबंधों की मरम्मत के नाम पर स्कैम किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ईमानदारी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, तो स्कैम पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

 

Read More उड़ानें रद्द होने और देरी से 18.8 लाख यात्री प्रभावित: एयरलाइंस ने मुआवजे पर खर्च किए 28.8 करोड़ रुपये, डीजीसीए ने जारी किए आंकड़े 

Tags: kumari

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन