इजराइल ने लेबनान में मिसाइलों से एयर बेस को बनाया निशाना, 47 लोगों की मौत

साथ ही 18 सीमावर्ती शहरों और गांवों में लगभग 100 गोले दागे

इजराइल ने लेबनान में मिसाइलों से एयर बेस को बनाया निशाना, 47 लोगों की मौत
बालबेक-हर्मेल प्रांत के गवर्नर बशीर खोडर ने बताया कि प्रांत के विभिन्न शहरों और गांवों में हुए हवाई हमलों में लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव दल अभी भी नष्ट हुए घरों के मलबे से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

बेरूत। पूर्वी लेबनान के बालबेक-हर्मेल प्रांत में इजरायल की ओर से किये गये हवाई हमलों में कम से कम 47 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हुए हैं। बालबेक-हर्मेल प्रांत के गवर्नर बशीर खोडर ने बताया कि प्रांत के विभिन्न शहरों और गांवों में हुए हवाई हमलों में लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव दल अभी भी नष्ट हुए घरों के मलबे से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

लेबनानी सैन्य सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 48 हवाई हमले किए। इसके साथ ही दक्षिणी लेबनान के 18 सीमावर्ती शहरों और गांवों में लगभग 100 गोले दागे। इस बीच, हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने मिसाइलों से मध्य इजरायल पर हमला किया है। बयान में कहा गया कि पहली बार गुणवत्तापूर्ण मिसाइलों ने हत्जोर एयर बेस को निशाना बनाया। यह एयर बेस लेबनानी सीमा से 150 किलोमीटर दूर और किबुत्ज हत्जोर अशदोद के पास मध्य इजारायल में स्थित है। इसमें युद्धक विमानों के स्क्वाड्रन हैं। इस बीच हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजरायल में विभिन्न स्थलों पर मिसाइल बैराज के साथ इजरायली सैन्य जमावड़ों को भी निशाना बनाया। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें