महेन्द्र सिंह धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, गायकवाड़ बने नए कप्तान
अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार खिताब दिलाया
आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई और आरसीबी के बीच कल खेला जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कल से शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाला है। सीजन की शुरूआत के एक दिन पहले चेन्नई की ओर से घोषणा की गई और नया कप्तान गायकवाड़ को बनाया गया है। फोटो सेशन के दौरान चेन्नई की ओर से गायकवाड़ आए। महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी निराश है।
पांच बार किया खिताब पर कब्जा
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल के 16 सीजन में 5 बार इस खिताब पर कब्जा किया है। बीच में 2 साल के लिए इस टीम को आईपीएल से बैन कर दिया गया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 12 बार फाइनल मुकाबला खेल चूकी है।
OFFICIAL STATEMENT: MS Dhoni hands over captaincy to Ruturaj Gaikwad. #WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2024
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List