गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा; चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे हुए डिरेल, हादसे में 2 यात्री की मौत

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा

गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा; चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे हुए डिरेल, हादसे में 2 यात्री की मौत

चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10 से अधिक डिब्बे डिरेल हो गए है।

गोंडा। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 10 से अधिक डिब्बे डिरेल हो गए है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। हादसे में 2 यात्री की मौत और साथ में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

मामले को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होने प्रशासन को जल्द राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।    

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा
रेल मंत्रालय ने घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर चोट के लिए 2.5 लाख रुपए, मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्य करने में सहयोग का किया अनुरोध
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "यूपी के गोंडा से एक दुखद खबर आ रही है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु और घायल होने की सूचना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दें।"

Read More झालाना में दिखी ब्लैक हेडेड बंटिंग : झालाना क्षेत्र को निहारती दिखी, प्रवासी पक्षी आमतौर पर यूरोप और मध्य एशिया से सर्दियों में आते है भारत

 

Read More शुरूआती कारोबार में लुढ़के घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट, इन कं​पनियों पर रखें पेनी नजर

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन...
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न