Modi Cabinet Approval: उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर

Modi Cabinet Approval: उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर

नरेन्द्र मोदी केबिनेट ने उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की है।

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों और त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर करने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुये सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने हमारे देश की महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज के फैसले से उन्हें फायदा होगा।

समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Read More संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस विश्वविद्यालय के लिए 889 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। 

Read More कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मोदी ने हाल मेें इसकी घोषणा तेलंगाना की यात्रा के दौरान की थी।

Read More कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार

ठाकुर ने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश विभाजन के समय तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के लिए एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा किया गया था। मोदी सरकार ने तेलंगाना में यह वादा पूरा कर दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी के किशन रेड्डी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।

केबिनेट द्वारा लिए गए फैसले इस प्रकार है-

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृष्णा नदी के जल में तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश के हिस्से के निर्धारण के विषय में दूसरे कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण के लिए शर्तें निर्धारित की

हल्दी का व्यापार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।
जेकेसीए घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत: अदालत ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया, 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई 
बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान
राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी