नितिन नबीन आज करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, छत्तीसगढ़ से 17 नेता बनेंगे प्रस्तावक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव

नितिन नबीन आज करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, छत्तीसगढ़ से 17 नेता बनेंगे प्रस्तावक
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और 17 वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक के रूप में दिल्ली पहुंचे हैं।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कुल 17 वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।

प्रस्तावकों की सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी।

इसके पश्चात 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम