विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं बनाना लोकतंत्र पर धब्बा : यह सरकार के लिए शर्मनाक, संजय राउत ने कहा- डर से पद देने से मना करना दिखाता है कायरता

सरकार के मनमाने फैसलों को चुनौती देगा

विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं बनाना लोकतंत्र पर धब्बा : यह सरकार के लिए शर्मनाक, संजय राउत ने कहा- डर से पद देने से मना करना दिखाता है कायरता

राउत ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल को डर है कि विपक्ष का नियुक्त किया गया नेता सदन में जनता के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाएगा और सरकार के मनमाने फैसलों को चुनौती देगा।

मुंबई। शिवसेना (ठाकरे गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं बनाने को लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। राउत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आती हैं, विधानसभा का गठन होता है। वे लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों के तहत मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पद संभालती हैं, लेकिन लोकतांत्रिक ढ़ांचे के तहत विपक्ष का नेता नहीं बनाना और उसकी नियुक्ति को रोकना लोकतंत्र की भावना को कमजोर करना है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सदन में विपक्ष का कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल राज्य सरकार के लिए बल्कि, केंद्र सरकार के लिए भी शर्मनाक है।

राउत ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल को डर है कि विपक्ष का नियुक्त किया गया नेता सदन में जनता के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाएगा और सरकार के मनमाने फैसलों को चुनौती देगा। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे डर से पद देने से मना करना कायरता दिखाता है। यह सोच केंद्र से लेकर राज्य तक फैली हुई है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर भी निशाना साधा और नियुक्ति के बारे में सही फैसले की उम्मीदों पर शक जताया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस बयान का उल्लेख करते हुए कि विपक्ष का नेता नियुक्त करने का अधिकार अध्यक्ष के पास है, राउत ने मौजूदा हालात में बिना भेदभाव के फैसले की संभावना पर सवाल उठाया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर
दोनों नेताओं ने कहा कि चौथी पहल के रूप में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को सशक्त बनाने के लिए...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से था फरार
बालिका को अकेला देखकर निर्माणाधीन भवन में ले गया चौकीदार : बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर करने पर मौके से भागा आरोपी
नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल