आसमान में शौर्य का महाकुंभ : ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाई डॉल्फिन, सूर्यकिरण विमानों के करतबों ने बांधा समां

आसमान में तिरंगा उकेरा

आसमान में शौर्य का महाकुंभ : ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाई डॉल्फिन, सूर्यकिरण विमानों के करतबों ने बांधा समां

हेलिकॉप्टरों के बीच मात्र 50 मीटर की दूरी पर किए गए लेवल क्रॉस और डबल क्रॉस ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।

जयपुर। ऐतिहासिक जलमहल की पाल पर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो ने जयपुर के आसमान को देशभक्ति और रोमांच से भर दिया। नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरकर आई सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने योद्धा फॉर्मेशन के साथ शानदार एंट्री ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ शो की शुरुआत हुई, जिसे सुनकर मौजूद हजारों दर्शक सम्मान में खड़े हो गए। सारंग टीम ने स्मॉग के साथ प्रवेश करते हुए आई, क्रॉस, डॉल्फिन, डबल क्रॉस और लेवल मेश जैसी जटिल फॉर्मेशन बनाईं। हेलिकॉप्टरों के बीच मात्र 50 मीटर की दूरी पर किए गए लेवल क्रॉस और डबल क्रॉस ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। अंतिम प्रस्तुति में सारंग टीम ने जयपुर को सलाम करते हुए आसमान में तिरंगा उकेरा, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

इसके बाद सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों ने तेजस फॉर्मेशन के साथ आसमान में प्रवेश किया। टीम ने तेजस, ब्रह्मोस, क्रॉस और हार्ट पिचिंग जैसी फॉर्मेशन बनाकर 100 से 1000 फीट की ऊंचाई पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। हार्ट पिचिंग के दौरान एक विमान ने दिल में तीर की आकृति बनाई, जबकि चार विमान बेहद नजदीक से क्रॉस करते हुए निकले। पायलटों की सटीकता और टीमवर्क ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एयर शो देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में इस तरह का आयोजन शहर के लिए गर्व की बात है। इससे युवाओं में जोश और जुनून जागेगा तथा वे सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि ऐतिहासिक जलमहल की पाल पर सूर्यकिरण और सारंग भारत की शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। एयर शो में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। इस दौरान बैकग्राउंड में बी प्राक का देशभक्ति गीत बजता रहा, जिसने माहौल को और भावुक बना दिया। तीन वर्षीय रुद्रांश शेखावत सेना की वर्दी में आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि कैप्टन लक्षेष ने इसे हर युवा के लिए प्रेरणादायक बताया। कुल मिलाकर, यह एयर शो जयपुर के लिए शौर्य, गर्व और प्रेरणा का अविस्मरणीय उत्सव बन गया।

 

Read More उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में चयनित अभ्यर्थी को अपात्र घोषित करने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कर्मचारी चयन बोर्ड को जारी किया नोटिस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बालिका को अकेला देखकर निर्माणाधीन भवन में ले गया चौकीदार : बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर करने पर मौके से भागा आरोपी बालिका को अकेला देखकर निर्माणाधीन भवन में ले गया चौकीदार : बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर करने पर मौके से भागा आरोपी
राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया।...
नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य
घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक