माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब : एक करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा 

एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब : एक करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा 

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या 46 करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि महाकुंभ के समापन को अभी एक पखवारा शेष है।

महाकुंभ नगर। माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ में संगम के तट पर आस्था का जनसैलाब हिलोरें मारता दिखायी दिया। सुबह आठ बजे तक ही एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके थे। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच कुंभ मेला क्षेत्र समेत समूचा प्रयागराज श्रद्धालुओं की भीड़ से सराबोर हो चुका है। संगम क्षेत्र में हेलीकाप्टर के जरिये श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है। प्रयागराज को स्नान पर्व के मौके पर नो व्हीकल जोन पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद संगम नगरी की सड़कें श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी हुयी हैं। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को निकटतम में स्नान की सलाह दे रहे हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार सुबह आठ बजे तक एक करोड़ दो लाख लोग स्नान कर चुके थे, जिनमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं। 

इसके साथ ही महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या 46 करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि महाकुंभ के समापन को अभी एक पखवारा शेष है। सरकार ने इससे पहले महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान जताया था। माघी पूर्णिमा के साथ ही संगम की रेती पर अराधना में लीन करीब दस लाख श्रद्धालुओं के कल्पवास की समाप्ति हो जायेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, हालांकि विपक्ष...
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील