‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज

फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 

‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज

पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

मुंबई। पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के निर्माता कनु चौहान ने मुख्य अभिनेता सूरज पंचोली की विशेषता वाला पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। वह इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका में हैं, जो एक गुमनाम योद्धा है।

प्रिंस धीमान निर्देशित, ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ 14वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान गुजरात में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लडऩे वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर योद्धाओं की कहानी बताती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण कनु चौहान ने चौहान स्टूडियो के तहत किया है। यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार किया व्यक्त, जानें अभिनेता ने क्या कहा  

Read More मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद, आर्थिक मदद के लिए गायक ने बॉलीवुड से की मदद की अपील 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा
पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बस स्टैंड पर आने से पूर्व निवृत्त होकर आएं
असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला