पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों के काफिले पर हमला : विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

छिटपुट आतंकवादी हिंसा की घटनाएं होती रही है

पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों के काफिले पर हमला : विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर (एफसी) के जवानों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक आईईडी विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:55 बजे (0755 जीएमटी) केच जिले में हुआ। इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में छिटपुट आतंकवादी हिंसा की घटनाएं होती रही है।

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में अलगाववादी समूहों एवं विद्रोहियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण