ऑपरेशन त्रिशूल से भारी दहशत में पाकिस्तान : सर क्रीक के पास सैनिक हलचल तेज, नया नेवल नेविगेशनल अलर्ट किया जारी

फायरिंग और नौसैनिक अभ्यास करेगी

ऑपरेशन त्रिशूल से भारी दहशत में पाकिस्तान : सर क्रीक के पास सैनिक हलचल तेज, नया नेवल नेविगेशनल अलर्ट किया जारी

इस चेतावनी के तहत पाकिस्तानी नौसेना 2 से 5 नवंबर के बीच सर क्रीक क्षेत्र के नजदीक लाइव फायरिंग और नौसैनिक अभ्यास करेगी। 

कराची। भारत के पश्चिमी तट के पास विशेष तौर पर सर क्रीक के पास रणनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं। पाकिस्तान को भारतीय हमले का खौफ सता रहा है। भारत के तीनों सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास त्रिशूल के शुरू होते ही पाकिस्तान में बेचैनी की लहरें हैं। जिसके बाद पाकिस्तान ने अरब सागर में नया नेवल नेविगेशनल अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत पाकिस्तानी नौसेना 2 से 5 नवंबर के बीच सर क्रीक क्षेत्र के नजदीक फायरिंग और नौसैनिक अभ्यास करेगी। 

उल्लेखनीय है कि यह वही इलाका है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा को लेकर दशकों से विवाद चला आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से जारी नेविगेशनल अलर्ट में 135 किलोमीटर लंबा समुद्री क्षेत्र शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत की तरफ से जारी त्रिशूल युद्धाभ्यास को तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और कॉर्डिनेशन बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये एक बहुत बड़ा युद्धाभ्यास है। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच आपसी कॉर्डिनेशन और इंटीग्रेशन का टेस्ट किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान समुद्र से लेकर रेगिस्तान और जमीनी इलाकों में आक्रामक युद्धाभ्यास किए जाएंगे और कई तरह के आॅपरेशन शक्ति की जांच की जाएगी। इस दौरान वायुसेना अपने राफेल, अन्य विमानों और मिसाइल सिस्टम्स को तैनात कर रही है, जबकि नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत और मिसाइल जहाज समुद्री अभ्यास में भाग ले रहे हैं। वहीं, थलसेना ने करीब 25,000 जवानों को तैनात किया है, जिन्हें मुख्य युद्धक टैंक, तोपखाने, सशस्त्र हेलीकॉप्टर, और कई स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों से लैस किया गया है।

वाणिज्यिक-नागरिक जहाजों को दूर रहने की सलाह
इस क्षेत्र से सभी वाणिज्यिक और नागरिक जहाजों को दूर रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान ने अरब सागर में लाइव नौसैनिक फायरिंग अभ्यास के लिए चेतावनी जारी की है, जो भारत के चल रहे त्रिशूल-सेवा त्रि-सेना अभ्यास के शुरू होने बाद उसके डर के माहौल को दिखाती है। एक मीडिया चैनल से प्राप्त समाचार के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच विवादित सर क्रीक क्षेत्र और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के निकट के जलक्षेत्र में लाइव फायरिंग और नौसैनिक युद्धाभ्यास करेगी। यह चेतावनी 135 किलोमीटर के नौवहन क्षेत्र को कवर करती है।

 

Read More भारत और नॉर्वे के बीच ‘ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ की नई शुरुआत: 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, तीन महत्वपूर्ण पहलों की भी घोषणा 

Tags: Trishul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन