पाकिस्तान के सैनिकों ने एलओसी पर की फायरिंग, सेना ने छोटे हथियारों से दिया जवाब
बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की
हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी तरीके से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है।
जम्मू। पाकिस्तान सैनिकों ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामुल्ला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की है। सेना ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी तरीके से जवाब दिया। सेना के सूत्रों ने बताया कि 26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी तरीके से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है, जब पाकिस्तानी सेना ने अस्थिर नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई है।

Comment List