आसीम मुनीर के बाद बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने उगला जहर, बोला- 'जब तक भारत टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे तक तक...', जानें

भारत विरोधी बयान पर बांग्लादेशी जनरल का वीडियो वायरल

आसीम मुनीर के बाद बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने उगला जहर, बोला- 'जब तक भारत टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे तक तक...', जानें

बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह भारत के खिलाफ भड़काऊ बातें करते दिख रहे हैं। बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आया यह वीडियो भारत-विरोधी बयानबाजी को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

ढाका। भारत को लेकर पाकिस्तानी आर्मी के चीफ आसीम मुनीर आए दिन कुछ ना कुछ विवादित बयान देते रहते हैं और देश के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी को भारत के खिलाफ नफरत भरा बयान देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, ये वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जबकि बांग्लादेश की राजनीति में काफी उथल पुथल चल रही है। दरअसल, आजमी ने अपने बयान में कहा कि, 'जब तक भारत के टुकड़े टुकड़े नहीं हो जाते हैं तब तक बांग्लादेश में पूरी तरह से शांति स्थापित नहीं हो सकती है और कयामत तक भारत हमारे मुल्क को शांतिपूर्वक जीने नहीं देगा, क्योंकि भारत हमारे मीडिया, सांस्कृतिक दुनिया और बुद्धिजीवियों के संसार में हर समय दखल देता रहता है।

अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का विवादास्पद इतिहास

बता दें कि, अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का भारत के खिलाफ ये कोई पहला नफरत भरा बयान नहीं है इससे पहले भी ये भारत के खिलाफ नफरत भरें भाषण दे चुका है। आजमी बांग्लादेश सेना में काफी लंबे समय तक सेवा दे चूका है और ये साल 1971 के युद्ध अपराधी जमात-ए-इस्लामी के नेता गुलाम आजम का बेटा है। 

बता दें कि, आजमी भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तरह ही भारत विरोधी है और भारत को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है। बता दें कि इस रणनीति को 'ब्लीड इंडिया विद अ थाउजैंड कट्स' के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी मगर ये रणनीति सीधे सीधे युद्ध की जगह पर प्रॉक्सी वार, आतंकवाद, अलगाववाद और आंतरिक अशांति के जरिए किसी भी देश का तोड़ने की कोशिश करती है।

Read More भारत ने संभाली ब्रिक्स 2026 की कमान : कमल आकार का लोगो और वेबसाइट लॉन्च, साल के अंत में सम्मेलन की करेगा मेजबानी 

इससे पहले भी आजमी ने शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद भारत विरोधी बयान दिया था। साल 2024 में आजमी ने कहा ​था कि, हमारा वर्तमान राष्ट्रगान हमारे स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व के विपरित है और हमें इसे बदलने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

Read More I-PAC रेड मामला: ED ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई याचिका, बंगाल डीजीपी को हटाए जानें की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार
एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक...
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा