श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक के निकट फिर मिले दो बम, एक में लगा था टाइमर

13 दिन पूर्व इसी स्थान पर हुआ था विस्फोट

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक के निकट फिर मिले दो बम, एक में लगा था टाइमर
जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से 10 से 20 मीटर दूर खाली जगह पर टाइमर लगे दो बम मिले हैं। सूचना पर श्रीगंगानगरसे एफ एसएल और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंची, बीकानेर से डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया।

श्रीगंगानगर। जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से 10 से 20 मीटर दूर खाली जगह पर टाइमर लगे दो बम मिले हैं। सूचना पर श्रीगंगानगरसे एफ एसएल और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंची, बीकानेर से डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इनमें से एक में टाइमर लगा था,जबकि दूसरा डिफ्यूज था।  

टाइमर लगे बम को बम निरोधक दस्ते ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ पैसेंजरट्रेन गुजरने के बाद डिफ्यूज किया। उल्लेखनीय है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबीके निकट 3 नवंबर की रात विस्फोट हुआ था। इससे रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट के स्लीपर टूट गए थे, कई स्लीपरों के लॉक टूटे थे, वहीं पटरियों के बीच गहरा गड्ढा बन गया था। मामले में राजस्थान एटीएस ने पंजाब के गुरुदासपुर से महिला महकदीप कौर और उसके साथी देवेंद्र को गुरदासपुरसे 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस सोमवार को आरोपियों को मौके पर लेकर पहुंची।  पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे 12.13 अक्टूबर को दूसरी बार इस क्षेत्र में आए थे और उस दौरान यहां आईईडी लगाया था।

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी एजेंसियां :

मामले में पंजाब से गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्रसिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद 10 दिन के पुलिस रिमांड परलिया गया है। जांच में महिला के सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे एजेंट के संपर्क में आने और उनके निर्देश पर वारदात कोअंजाम देने की बात सामने आई है।

पहले भी किया ब्लास्ट का प्रयास :

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इससे पहले भी दो बार ब्लास्ट को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन सफ लन नहीं हो सके।अब पुलिस आरोपियों के मोबाइल, कॉलडिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बंद, भड़की युवा कांग्रेस ने मेटा को दी तालाबंदी की चेतावनी
कांग्रेस ने मेटा पर भाजपा के इशारे पर काम कर कांग्रेस की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। संगठन के...
जूली का दावा : पंचायत चुनाव तो ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव में दिखेगी असली तस्वीर
पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश