विपक्षी सांसदों का प्रदूषण को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन : सरकार से चर्चा कराने की मांग, सोनिया गांधी ने कहा- कैसे लें सांस

हम सब उनके साथ खड़े हैं

विपक्षी सांसदों का प्रदूषण को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन : सरकार से चर्चा कराने की मांग, सोनिया गांधी ने कहा- कैसे लें सांस

सांसद नारे लगाते हुए सरकार से संसद में प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे। विपक्षी सांसद दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर शीतकालीन सत्र में चर्चा कराने की लगातार मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के संकट को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर सरकार से इस पर चर्चा कराने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, द्रमुक केटीआर बालू, राष्ट्रवादी कांग्रेस की सुप्रिया सुले सहित कई सांसदों ने हिस्सा लिया। सांसद हाथों में बैनर तथा तख्तियां लेकर आये थे और मौसम का मजा लें का बैनर हाथों में था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा था मौसम का मजा लीजिए।

सांसद नारे लगाते हुए सरकार से संसद में प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे। विपक्षी सांसद दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर शीतकालीन सत्र में चर्चा कराने की लगातार मांग कर रहे हैं। सदस्यों ने कई बार सदन में भी इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया और इसको लेकर स्थगन प्रस्ताव भी लगातार लोकसभा अध्यक्ष को दे रहे हैं। बाद में गांधी ने कहा कि बच्चे साँस नहीं ले पा रहे हैं। उनके जैसे लोगों को साँस लेने में तकलीफ़ हो रही है। वाड्रा ने कहा कि किस मौसम का आनंद लें। बाहर का हाल देखिए। साल दर साल हालात बदतर होते जा रहे हैं। हर साल केवल बयान होते है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। सरकार को ठोस कार्रवाई करनी होगी और हम सब उनके साथ खड़े हैं। ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है कि हम एक-दूसरे पर उंगली उठाएं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित