Paris Olympics 2024: स्वर्ण से चूके नीरज, रजत पर करना पड़ा संतोष

पाकिस्तान के नदीम ने जीता स्वर्ण पदक

Paris Olympics 2024: स्वर्ण से चूके नीरज, रजत पर करना पड़ा संतोष

नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में प्रवेश किया था और पहले स्थान पर रहे थे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी।

पेरिस। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में इस सीजन का अपना बेस्ट 89.45 मीटर भाला फेंका। नीरज को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।

नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में प्रवेश किया था और पहले स्थान पर रहे थे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। गे्रनडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का
नीरज की मां सरोज देवी ने नीरज के सिल्वर पदक जीतने पर कहा कि हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण जैसा ही है। स्वर्ण जीतने वाले अरशद ने भी मेहनत की है, वह भी हमारा ही लड़का है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह