संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी बढाना जरूरी : ग्लोबल साउथ देशों के प्रतिभागियों ने मुर्मु से की मुलाकात, मुर्मु ने कहा- शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या समझौते के लिए अधिक प्रभावी 

शांति मिशनों में अधिक महिलाओं को शामिल करें

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी बढाना जरूरी : ग्लोबल साउथ देशों के प्रतिभागियों ने मुर्मु से की मुलाकात, मुर्मु ने कहा- शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या समझौते के लिए अधिक प्रभावी 

ग्लोबल साउथ देशों की महिला शांति सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के एक समूह ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मु से मुलाकात की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के प्रभुत्व वाले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों की हिंसा कम करने और दीर्घकालिक शांति समझौतों में प्रभावशाली भूमिका का उल्लेख करते हुए इन मिशनों में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने को कहा है। ग्लोबल साउथ देशों की महिला शांति सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के एक समूह ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि शांति मिशन में महिलाओं की मौजूदगी इसे और अधिक विविधतापूर्ण तथा समावेशी बनाती हैं। महिला शांति सैनिकों की अक्सर स्थानीय समुदायों तक बेहतर पहुंच होती है और वे महिलाओं और बच्चों के लिए रोल मॉडल के रूप में काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं लिंग आधारित हिंसा के समाधान, विश्वास और संवाद को बढ़ावा देने में ज्यादा सक्षम हैं। मुर्मु ने कहा कि जिन शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है वे हिंसा को कम करने और दीर्घकालिक शांति समझौते हासिल करने में अधिक प्रभावी रहे हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में अधिक महिलाओं को शामिल करें।

राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में योगदान के भारत के गौरवशाली इतिहास को याद किया। भारत के 2 लाख 90 हजार से अधिक शांति सैनिकों ने 50 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सेवा की है। अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए 9 सक्रिय मिशनों में 5000 से अधिक भारतीय शांति सैनिक तैनात हैं जो अक्सर प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारतीय महिला शांति सैनिक कर्तव्य  पूरा करने में सबसे आगे रही हैं। 6 मौजूदा संयुक्त राष्ट्र मिशनों में 154 से अधिक भारतीय महिला शांति सैनिक तैनात हैं। वर्ष 1960 के दशक में कांगो से लेकर 2007 में लाइबेरिया में पुलिसिंग तक भारतीय महिला शांति सैनिकों ने व्यावसायिकता और आचरण की उच्चतम परंपराओं का प्रदर्शन किया है।

महिला शांति सैनिक शांति स्थापना में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य विषय पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आई हैं। इसका आयोजन विदेश और रक्षा मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र, नई दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबर साउथ की महिला अधिकारियों को शांति स्थापना के समकालीन प्रासंगिकता के मुद्दों और शांति स्थापना मिशनों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाना है।

Read More सदन में गतिरोध जारी : नहीं बन सकी सहमति, विपक्ष की घेराबंदी के साथ चल रही सदन की कार्रवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया
शिक्षक भर्ती को बड़ा स्कैम बताया और कहा कि राज्य सरकार आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ धोखा कर रही...
सामाजिक बजट घोषणाओं पर काम शुरू : बैठक लेकर इंप्लीमेंटेशन पर बनाई कार्य योजना, मीना ने समयबद्ध एवं गुणवत्ता से दायित्व निभाने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का नूआं स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में विस्तार
बीएसी रिपोर्ट सदन में पेश : जोगेश्वर गर्ग ने रखा प्रस्ताव, 12 मार्च तक चलेगी विधानसभा; अनुदान मांगों पर होगी चर्चा 
बदलते समय में बदल रही तटरक्षक बलों की चुनौतियां : साइबर हमलों जैसी गैर पारंपरिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहे तटरक्षक बल, राजनाथ ने कहा-  पारंपरिक खतरों को दूर करने के लिए आप हमेशा रहते हैं चौकस 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में तेजी : चांदी 600 रुपए और सोना 200 रुपए महंगा, जानें कीमत
किताबों के बोझ तले कीचड़ से गुजर रहे नौनिहाल : ग्रामीणों ने समस्या से संरपच को कराया अवगत, कीचड़ भरे रास्ते पर नहीं दिया कोई ध्यान