कैश कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट, पिस्तौल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
बदमाश कार से फरार
हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में कैश कलेक्शन एजेंट से 5 लाख रुपए की लूट हो गई। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर व्यक्ति के साथ यह वारदात की। बदमाशों से वारदात के दौरान व्यक्ति की पिटाई भी की। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पीयूष अग्रवाल ने मामला दर्ज कराया है कि वह कैश कलेक्शन एजेंट है। सुबह करीब 11 बजे वह कैश कलेक्शन के लिए गए थे। कैश लेकर निकलते समय कार में आए बदमाशों ने उनकी पिटाई की और बंदूक दिखाकर बैग छीन लिया, जिसमें 5 लाख रुपए थे। इसके बाद बदमाश कार से फरार हो गए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Feb 2026 18:39:04
सचिन पायलट ने पीसीसी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे अमेरिकी दबाव में हुआ...

Comment List