दिल्ली में गंभीर स्तर पर प्रदूषण, 9वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन चलेंगी क्लासें 

फिलहाल 5वीं तक क्लासेस ऑनलाइन मोड में चल रही हैं

दिल्ली में गंभीर स्तर पर प्रदूषण, 9वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन चलेंगी क्लासें 
एनसीआर और दिल्ली में क्लास 6 से 9 और 11वीं की क्लासेस बंद कर के ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने का फैसला किया गया है। 10वीं और 12वीं के बच्चे स्कूल जाएंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर होता जा रहा है। को दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इसके बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) की पाबंदियां लगा दी गई हैं। ये पाबंदियां सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगी। एनसीआर और दिल्ली में क्लास 6 से 9 और 11वीं की क्लासेस बंद कर के ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने का फैसला किया गया है। 10वीं और 12वीं के बच्चे स्कूल जाएंगे। फिलहाल 5वीं तक क्लासेस ऑनलाइन मोड में चल रही हैं।

इन पर रहेगी रोक
 - दिल्ली के बाहर से आने वाले सभी ट्रकों को प्रवेश पर पाबंदी। हालांकि, जरूरी सामान लाने वाले व सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों पर पाबंदी से छूट दी गई है। 
 - दिल्ली में पंजीकृत मध्यम व भारी डीजल संचालित माल वाहनों पर प्रतिबंध। दिल्ली व एनसीआर में डीजल चलित चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है। इस श्रेणी में केवल बीएस-6 वाहन चल सकते हैं।
-  एनसीआर में उद्योगों पर पाबंदी। हालांकि, दूध व डेयरी उत्पादों और मेडिकल उपकरणों से जुड़े उद्योगों को छूट दी जाएगी।
 - निर्माण और तोड़फोड़ की कारवाई पर रोक। इसके अलावा फ्लाईओवर, राजमार्ग, पुल व पाइपलाइन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक। 
 - केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
 - सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50% क्षमता के साथ घरों से काम करने की छूट दे सकती है।
 - राज्य सरकारें स्कूल व कॉलेज बंद करने के साथ गैर आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियां बंद कर सकती है।
 - राज्य सरकार लागू कर सकती है ऑड-ईवन योजना

 

Tags: pollution

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी ‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' की 40 दिनों की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में होगी। फिल्म...
जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया
के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल
पंजाब सरकार के खिलाफ Congress का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास कूच पर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को रोका
रोडवेज की आय घटी : घाटा बढ़ा, अब चैक पोस्ट लगाए जाएंगे
ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम
इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा