मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन : कुंभकर्ण का रखा भेष, विधायकों ने कहा- स्कैम और भ्रष्टाचार को लेकर कुंभकर्ण नींद में सोई सरकार को जगाने का कर रहे है प्रयास 

बीन लेकर चारों तरफ से घेरा बना कर बीन बजाने लगे

मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन : कुंभकर्ण का रखा भेष, विधायकों ने कहा- स्कैम और भ्रष्टाचार को लेकर कुंभकर्ण नींद में सोई सरकार को जगाने का कर रहे है प्रयास 

कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकर्ण बन कर आए और अन्य विधायक हाथ में बीन लेकर चारों तरफ से घेरा बना कर बीन बजाने लगे। 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में एक कांग्रेस विधायक ने जहां कुंभकर्ण का भेष रखा, वहीं कुछ दूसरे विपक्षी विधायकों ने बीन बजाकर प्रतीकात्मक तरीके से कुंभकर्ण को जगाया और कहा कि वे नींद में सोई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वे प्रदेश में हो रहे स्कैम और भ्रष्टाचार को लेकर कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने ये प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकर्ण बन कर आए और अन्य विधायक हाथ में बीन लेकर चारों तरफ से घेरा बना कर बीन बजाने लगे। 

करीब दस मिनट तक बीन बजाने के बाद भी जब कुंभकर्ण नहीं जागा तो नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने उसे जगाने की कोशिश की, तब वह जागा। नेता प्रतिपक्ष ने जब कुंभकर्ण से पूछा कि वह क्यों नहीं जाग रहा, तब उसने खुद को सरकार बताते हुए कहा कि उसकी जब इच्छा होगी तभी जागेगा। प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है और प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसलिए इस प्रकार से नाटकीय तरीके से प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन...
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न