राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला 

गरीबों आदिवासियों के साथ अन्याय है

राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला 
केंद्र सरकार ने मनरेगा खत्म कर पंचायती राज व्यवस्था में राजनीतिक हिस्सेदारी और वित्तीय पहुंच को खत्म किया है और लोगों को काम पाने का जो अधिकार मिलता था, उस पर हमला किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के हक पर हमला किया गया है और मनरेगा के जरिए करोड़ों लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के उनके हक को छीना है। गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में हुई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा खत्म कर पंचायती राज व्यवस्था में राजनीतिक हिस्सेदारी और वित्तीय पहुंच को खत्म किया है और लोगों को काम पाने का जो अधिकार मिलता था, उस पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि यह राज्यों पर भी केंद्र सरकार का हमला है और यह अधिकारों को छीनने का काम हुआ है, जिससे देश को नुकसान होगा। इसके जरिए पैसा राज्यों से छीनकर केंद्र ले रहा है, जो देश की आम जनता और संघीय ढांचे के खिलाफ है। गांधी ने कहा कि मनरेगा एक अधिकार आधारित कार्यक्रम है और इसका लाभ देश के करोड़ों गरीबों को गारंटी के साथ रोजगार के रूप में मिल रहा था, लेकिन सरकार ने गरीबों के अधिकार को छीन लिया है और यह देश के गरीबों दलितों आदिवासियों के साथ अन्याय है। इसका देश को नुकसान होगा, गरीबों को कष्ट होगा और इससे उनका हक मारा जा रहा है।

Tags: MNREGA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन