राहुल गांधी ने स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस को दी बधाई, मेहनत से समाज में मिलेगी बराबरी
कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारी से संघर्ष निरंतर जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से महिलाओं सम्मान और समाज में बराबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं।
गांधी ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका अथक परिश्रम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। उनके सम्मान, समानता और सुरक्षा के लिए आपके संघर्ष और समर्पण को सलाम है।
Tags: rahul
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List