नीतीश कैबिनेट में रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ

हाल ही में संतोष मांझी ने दिया है मंत्री मंडल से इस्तीफा

नीतीश कैबिनेट में रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ

दलित समुदाय के अनुभवी नेता सदा वर्ष 2010 के बाद से सोनबरसा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।

पटना। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आज विधायक रत्नेश सदा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अर्लेकर ने राजभवन में शुक्रवार को आयोजित सादे समारोह में रत्नेश सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उपस्थित थे।

दलित समुदाय के अनुभवी नेता सदा वर्ष 2010 के बाद से सोनबरसा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार बिहार विधान सभा के लिए चुने गए। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को जदयू के साथ विलय करने की पेशकश से हम अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से रिश्ते में खटास आ गई। साथ ही इसके विरोध में मांझी के पुत्र संतोष मांझी ने नीतीश मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने पिछले मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा था कि हम पर जदयू में विलय के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जदयू की पेशकश हम के अस्तित्व को समाप्त करने का एक प्रयास था, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता था।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में छह दल हैं, जिनमें जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा और हम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि हम ने औपचारिक रूप से महागठबंधन से बाहर निकलने की घोषणा नहीं की है, लेकिन जदयू अध्यक्ष सिंह ने मंगलवार को कहा था कि उनकी राय में हम महागठबंधन से बाहर हो गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला