छत्तीसगढ़ में ट्रेन में आरपीएफ जवान की राइफल से गोली चलने से मौत

एक व्यक्ति को भी लग गई

छत्तीसगढ़ में ट्रेन में आरपीएफ जवान की राइफल से गोली चलने से मौत

गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर के बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के रेलवे स्टेशन पर सुबह आरपीएफ के एक कांस्टेबल की राइफल से गोली चलने से मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे छपरा से दुर्ग जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए एस्कॉर्ट कर आरपीएफ की टीम के एक कांस्टेबल की राइफल से एस टू कोच से उतरते समय गोली चल गई। यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर के बर्थ पर सो रहे एक व्यक्ति को भी लग गई।

गोली लगने से कांस्टेबल दिनेश चन्द्र की मौत हो गई। वह राजस्थान का निवासी था। गंभीर रूप से घायल यात्री मोहम्मद दानिश को इलाज के लिए राजधानी के लिए एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेट में उसे गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। रेलवे प्रवक्ता ने मृत जवान की राइफल से गोली के दुर्घटनावश चलने की आशंका जताई है, जबकि जानकारों का कहना है कि आटोमेटिक राइफल को लोड करने के बाद लाक किया जाता है तो फिर गोली किस परिस्थिति में चली। 

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत