साइप्रस तट के पास पलटी नाव : 7 शरणार्थी की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

सीमा पार करने की संभावित वृद्धि का डर सता रहा है

साइप्रस तट के पास पलटी नाव : 7 शरणार्थी की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

यह घटना पिछले दिसंबर में असद शासन के पतन के बाद से सीरिया से साइप्रस पहुंचने का प्रयास करने वाली शरणार्थी नाव का पहला मामला है।

निकोसिया। साइप्रस के दक्षिण-पूर्वी तट के पास शरणार्थी को ले जारी एक नाव के पलटने से 7 शरणार्थियों की मौत हो गयी और कई लापता हो गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लापता लोगों की तलाश जारी है, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है। दोनों सीरियाई नागरिक हैं। सीरिया के 21 प्रवासियों को ले जा रहा यह नाव दुर्घटना स्थल से लगभग 200 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिमी सीरिया के तटीय शहर टार्टस से रवाना हुआ था। बचाव अभियान के लिए एक युद्धपोत, एक हेलेनिक नौसेना विमान, चार बंदरगाह और समुद्री पुलिस जहाज, हेलीकॉप्टर, वहां से गुजरने वाले चिकित्सा दल को तैनात किया गया है। 

यह घटना पिछले दिसंबर में असद शासन के पतन के बाद से सीरिया से साइप्रस पहुंचने का प्रयास करने वाली शरणार्थी नाव का पहला मामला है। अधिकारियों ने हाल के दिनों में बढ़ती प्रवासी गतिविधि के कारण गश्त तेज कर दी है। शासन परिवर्तन के बाद सीरिया में जारी अस्थिरता के कारण अधिकारियों को प्रवासियों के सीमा पार करने की संभावित वृद्धि का डर सता रहा है।

 

Tags: refugees

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत  वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर...
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला