दक्षिण कोरिया ने लाउडस्पीकर के माध्यम से फिर से शुरू किया प्रचार, नई प्रतिक्रिया की घोषणा 

मंजूरी देने के बाद लाउडस्पीकर प्रसारण फिर से शुरू हुआ

दक्षिण कोरिया ने लाउडस्पीकर के माध्यम से फिर से शुरू किया प्रचार, नई प्रतिक्रिया की घोषणा 

दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण के जवाब में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था।

सोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार कूड़े के गुब्बारे भेजने के जवाब में उसकी सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार फिर से शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर कोरिया ने गुब्बारों का एक अतिरिक्त बैच भेजकर जवाबी कार्रवाई की है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि लाउडस्पीकर प्रसारण दोपहर को फिर से शुरू हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) द्वारा एक आपातकालीन बैठक में उपाय को मंजूरी देने के बाद लाउडस्पीकर प्रसारण फिर से शुरू हुआ। 

दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण के जवाब में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था। इस बीच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन और वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के उप विभाग निदेशक किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया द्वारा नए प्रचार पत्रक और प्रसारण शुरू करने की स्थिति में एक नई प्रतिक्रिया की घोषणा की। एजेंसी ने किम यो जोंग के हवाले से कहा कि अगर दक्षिण कोरिया सीमा पार पर्चे फैलाने और लाउडस्पीकर से उकसावे में शामिल होने का विकल्प चुनता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है, वे हमारी नयी प्रतिक्रिया देखेंगे।

 

Tags: campagin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध