अब भी नहीं मान रहा पाक : कर रहा नागरिक क्षेत्रों में भारी फायरिंग, 15 निर्दोषों की मौत

सेना ने दिया करारा जवाब, कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

अब भी नहीं मान रहा पाक : कर रहा नागरिक क्षेत्रों में भारी फायरिंग, 15 निर्दोषों की मौत

जम्मू के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। 

श्रीनगर। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमलों के बाद बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)  और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात से भारी गोलाबारी कर रहा है जिसमें पुंछ और तंगधार में 15 निर्दोष लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाकिस्तानी चौकियों पर हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। सेना ने कहा है कि हताश पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में नागरिक ठिकानों और आबादी को निशाना बनाकर फायरिंग की है। सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का करारा जवाब दे रही है। 

स्कूल-कॉलेज बंद रहे
जम्मू के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त 
सचिवालय के बैठक कक्षों में अब केवल विभागीय बैठकों की अनुमति, सख्त दिशा-निर्देश जारी
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया, तो उसे 'अभूतपूर्व समस्याओं' का करना पड़ेगा सामना : डोनाल्ड ट्रंप
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा बड़े पर्दे पर, जानें रिलीज डेट
पुष्कर घाटी बस हादसा : बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रही थी बस, गंभीर लापरवाही की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
खड़गपुर सदर में कड़ा मुकाबला : दिलीप घोष बनाम सरकार फिर आमने-सामने, जाति, समुदाय, मतदान प्रतिशत और अब मतदाताओं की अनुपस्थिति पर ध्यान केंद्रित