बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, 6 घायल
5 थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई
उत्तरप्रदेश के बरेली में रविवार को कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव में 6 कांवड़िए घायल हुए हैं। करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया।
बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली में रविवार को कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव में 6 कांवड़िए घायल हुए हैं। करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही 5 थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इलाके में भारी तनाव है और मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है। कांवड़िए धरने पर पर बैठ गए हैं। कांवड़िए वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। वे अभी मंदिर से 150 मीटर दूरी पर थेए तभी बारादरी इलाके में धार्मिक स्थल के पास अराजक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी घटना की जानकारी ली। सावन का तीसरा सोमवार आज है। बड़ी संख्या में कांवड़िए मंदिर पहुंच रहे हैं।

Comment List