संचार साथी ऐप पर सरकार का बड़ा बयान, कहा ऐप का इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर

संचार साथी ऐप पूरी तरह स्वैच्छिक

संचार साथी ऐप पर सरकार का बड़ा बयान, कहा ऐप का इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर
विपक्ष की आशंकाओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि *संचार साथी* ऐप पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसे अनिवार्य बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐप को लेकर निजता पर खतरे जैसी बातें सिर्फ अफवाह हैं। उपयोगकर्ता चाहें तो इसे सक्रिय करें या कभी भी डिलीट कर दें।

नई दिल्ली। संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है। इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार हुए संचार मंत्री सिंघिया ने कहा कि, यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है।

संचार मंत्री सिंघिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के हर नागरिक की डिजिटल सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'संचार साथी' ऐप का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी निजता की रक्षा कर सके और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रह सके। यह एक पूरी तरह स्वैच्छिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था है। उपयोगकर्ता चाहें तो ऐप को सक्रिय कर इसके लाभ ले सकते हैं और न चाहें तो इसे अपने फ़ोन से आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

उन्होंने संचार साथी ऐप को सुरक्षा, पारदर्शिता और कस्टमर-फस्र्ट दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह लगातार लोकप्रिय ऐप बन रहा है और लोग इस पर भरोसा कर रहे हैं। अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग पोर्टल का उपयोग कर चुके हैं। डेढ़ करोड़ से ज्यादा यूजर्स ऐप से जुड़े हुए हैं और नागरिकों द्वारा 'नॉट माई नम्बर' चुने जाने पर 1.43 करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं। इससे 26 लाख मोबाइल फ़ोन ट्रेस हुए हैं जिनमें से 7.23 लाख फ़ोन सफलतापूर्वक नागरिकों को लौटाए गए। नागरिकों द्वारा रिपोर्ट किए गए 40.96 लाख फर्जी मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए। इससे 6.2 लाख फ्रॉड-लिंक्ड आईएमईआईएस ब्लॉक किए जा चुके हैं। 

इसके आगे संचार मंत्री ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। संचार साथी उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो हर मोबाइल उपयोगकर्ता को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाता है। यह निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक पारदर्शी डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बताया कि यह ऐप और पोर्टल नागरिकों को अपने मोबाइल नंबर की सुरक्षा, फर्जी कनेक्शनों की पहचान, खोए-चोरी हुए फोन, साइबर ठगी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सक्षम बनाता है।

Read More बंगाल में एनआईए की हिरासत में मस्जिद के इमाम, आईएमके से संबंध होने का शक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
भारतीय फॉरेक्स मार्केट में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96.30 पर मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार...
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार
'वैलिएंट विंग्स' स्क्वाड्रन की मारक क्षमता का प्रदर्शन, अपाचे हेलिकॉप्टर ने हवा में मार गिराया 'बंशी जेट 40+' मानव रहित ड्रोन