राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा रोकना चिंताजनक : संसद केवल कानून बनाने का मंच नहीं, सैलजा ने कहा- सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मिले अवसर

यह गंभीर विचार का विषय है

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा रोकना चिंताजनक : संसद केवल कानून बनाने का मंच नहीं, सैलजा ने कहा- सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मिले अवसर

माननीय राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करती हैं, तो उसी विषय से संबंधित तथ्यों को सदन में रखना असंगत कैसे ठहराया जा सकता है, यह गंभीर विचार का विषय है।

नई दिल्ली।सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेषकर चीन से जुड़े मुद्दे पर तथ्यात्मक संदर्भ प्रस्तुत करने से रोके जाने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए चिंताजनक बताया। मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसा गंभीर और संवेदनशील विषय पर विपक्ष संसद में खुली, तथ्याधारित और जिम्मेदार चर्चा की मांग करता है। उन्होंने कहा कि जब माननीय राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करती हैं, तो उसी विषय से संबंधित तथ्यों को सदन में रखना असंगत कैसे ठहराया जा सकता है, यह गंभीर विचार का विषय है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि संसद केवल कानून बनाने का मंच नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक और व्यापक विमर्श का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। विशेष रूप से जब मामला देश की सीमाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन से जुड़े हालात का हो, तब संवाद को सीमित करने के बजाय उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि संसदीय नियमों का उद्देश्य चर्चा को व्यवस्थित करना है, ना कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर संवाद को रोकना। लोकतंत्र की मजबूती इसी में है कि सभी पक्षों को समान रूप से अपनी बात रखने का अवसर मिले। कुमारी सैलजा ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और संसद में तथ्य, तर्क और जिम्मेदारी के साथ चर्चा होना समय की आवश्यकता है।

Tags: worrying

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह