वन्यजीवों को हो रहे नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : खनन माफिया चंबल के नए डकैत, खनन माफिया पुलिस, वन और  प्रशासनिक अधिकारियों की कर रहे हत्या

रेत खनन से दुर्लभ कछुओं की प्रजाति खत्म हो रही

वन्यजीवों को हो रहे नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : खनन माफिया चंबल के नए डकैत, खनन माफिया पुलिस, वन और  प्रशासनिक अधिकारियों की कर रहे हत्या

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल में अवैध रेत खनन पर सख्ती दिखाते हुए खनन माफिया को “नए डकैत” करार दिया। कोर्ट ने 732 हेक्टेयर क्षेत्र को अभयारण्य से बाहर करने के राजस्थान के नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी। चेताया कि खनन से घड़ियाल, डॉल्फिन और दुर्लभ कछुए खत्म हो रहे हैं। तीनों राज्यों व केंद्र से जवाब तलब।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चंबल नदी में अवैध खनन से वन्यजीवों को हो रहे नुकसान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि खनन माफिया चंबल के नए डकैत हैं। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि राजस्थान में खनन माफिया पुलिस, वन और  प्रशासनिक अधिकारियों की हत्या कर रहे हैं।  सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के उस नोटिफिकेशन पर रोक लगा दिया जिसमें चंबल अभयारण्य की 732 हेक्टेयर भूमि को संरक्षित क्षेत्र से बाहर करने की कोशिश की गई थी। कोर्ट ने कहा कि ये काफी दुखद है कि राज्य सरकार कहे कि वो प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा नहीं कर सकती है। अब इसके आगे क्या होगा।

रेत खनन से दुर्लभ कछुओं की प्रजाति खत्म हो रही

कोर्ट ने कहा कि चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन से घड़ियाल, डॉल्फिन और दुर्लभ कछुओं की प्रजाति खत्म हो रही है। जिस क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण प्रोजेक्ट चल रही है, वहीं से घड़ियालों को अवैध खनन की वजह से दूसरी जगह जाना पड़ रहा है।

जहां घड़ियाल छोड़े, वहीं खनन हो रहा

Read More बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का खुलासा : पाक हैंडलर मसाद से लोकेशन के जरिए सप्लाई, 150-250 मीटर सीमा के भीतर दबे मिलते थे पैकेट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने चंबल नदी में जहां घड़ियाल छोड़े थे, वहां भी अवैध रेत खनन हो रहे हैं और राज्य सरकार इस पर नियंत्रण रखने में नाकाम है। कोर्ट ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन नहीं रुका, तो वन, खनन, जल संसाधन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Read More विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

Tags: courts

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति...
ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता
Nitish Kumar आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म; शाम 4 बजे NDA विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू
बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले
गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार