ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : किसी भी राज्य का सीएम जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता, इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं

ममता ने रेड के दौरान दस्तावेज हटवाए

ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : किसी भी राज्य का सीएम जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता, इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं

कोर्ट ने कोलकाता में I-PAC पर ईडी रेड के दौरान ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा, जांच में मुख्यमंत्री का दखल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आरोप है कि ममता पुलिस बल के साथ पहुंचीं और लैपटॉप, मोबाइल व अहम दस्तावेज हटवाए। मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई जारी है।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इस साल की शुरुआत में कोलकाता में आई-पैक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताई है। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें ईडी ने बनर्जी और राज्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई के समक्ष प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 

इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राज्य और केंद्र के बीच का विवाद नहीं है। पीठ ने कहा कि किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता। यह लोकतंत्र को खतरे में डालने जैसा है। यह एक व्यक्ति द्वारा किया गया कृत्य है जो मुख्यमंत्री के पद पर है और इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं है। 

ममता ने रेड के दौरान दस्तावेज हटवाए

Read More लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास

एजेंसी के अनुसार, जब तलाशी चल रही थी तब  बनर्जी 100 से अधिक पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आई-पैक कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुई थीं। उन्होंने इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और चुनावी डेटा वाले दस्तावेजों सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अनधिकृत रूप से हटा दिए।

Read More कर्नाटक में बस की कार से टक्कर : कार जलकर खाक, हादसे में 6 लोगों की मौत

Tags: mamata

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से भारी मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, यह...
तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए मतदान शुरू : सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम ; अभिनेता विजय की साख दांव पर, प्रमुख हस्तियों ने डाले वोट
5 किलो की तिल्ली निकालकर SMS अस्पताल ने रचा इतिहास, गौशर रोग के दुर्लभ मामले में सफल सर्जरी
घटिया दवाओं पर सख्ती : 7 दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से पूरा स्टॉक तुरंत वापस लेने के आदेश जारी
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर
एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी न्यूज वीडियो बनाकर वायरल मामला : एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का किया था दुरुपयोग, 4 आरोपी गिरफ्तार
फैन बॉक्स फैक्ट्री में आग : एक की मौत, बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री