दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी : भारत ने लगाई 10 पायदान की शानदार छलांग, रैंकिंग में 75 पर आया

नागरिकों के लिए आसान इंटरनेशनल ट्रैवल को दिखाती है

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी : भारत ने लगाई 10 पायदान की शानदार छलांग, रैंकिंग में 75 पर आया

इस लिस्ट रैंकिंग में हालिया गिरावट के बाद भारत की रिकवरी हुई है। 2024 में भारत 80वें नंबर पर था और फिर 85वें नंबर तक पहुंच गया था।

सिंगापुर सिटी। दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की स्थिति बताने वाले हेनले ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है। लिस्ट के हिसाब से इस साल भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ गई है। भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वीं पोजीशन पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के 85वें नंबर से 10 पायदान की शानदार छलांग है। पासपोर्ट की ऊंची रैंक उस देश के नागरिकों के लिए आसान इंटरनेशनल ट्रैवल को दिखाती है। इस लिस्ट रैंकिंग में हालिया गिरावट के बाद भारत की रिकवरी हुई है। 2024 में भारत 80वें नंबर पर था और फिर 85वें नंबर तक पहुंच गया था।

2006 में थी सबसे अच्छी पोजीशन

भारतीय पासपोर्ट ने ताजा रैंकिंग में काफी सुधार किया है। हालांकि भारत अपनी सबसे ऊंची पोजीशन से दूर है। भारत के पासपोर्ट की इस लिस्ट में सबसे अच्छी रैंकिंग 71 रही है। यह रैकिंग भारत ने साल 2006 में हासिल की थी। इसके बाद भारतीय पासपोर्ट की रैकिंग 80 के आसपास घूमती रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग उसकी बढ़ती हुई ताकत को दिखाती है। यह इस बात का संकेत है कि देश को अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक जिम्मेदार और प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इससे भारतीय नागरिकों को विश्व में अपनी स्थिति का लाभ मिल रहा है।

लिस्ट में टॉप पर सिंगापुर

Read More पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 

हेनले के नए इंडेक्स की बात की जाए, तो इसमें सिंगापुर पहले नंबर पर है। स्वीडन और यूनाइटेड अरब अमीरात तीसरे नंबर पर हैं। इनके पासपोर्ट से 186 देशों में एंट्री मिलती है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। इसके बाद लिस्ट मेंस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा और पुर्तगाल 5वें नंबर पर आते हैं। इस लिस्ट में शीर्ष 10 देशों मेंस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा और न्यूजीलैंड का नाम है।

Read More फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर

Tags: list

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत