आतिशी के बयान पर विधानसभा में हंगामा : कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, भाजपा ने लगाया सिख गुरुओं के अपमान का आरोप 

सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी

आतिशी के बयान पर विधानसभा में हंगामा : कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, भाजपा ने लगाया सिख गुरुओं के अपमान का आरोप 

सत्तापक्ष के नेता, इसे लेकर विधानसभा में हंगामा करने लगे जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के सिख गुरुओं पर दिए एक बयान को लेकर बुधवार को हंगामा बढ़ने पर कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाकर उनसे माफ़ी मांगने को कहा। सत्तापक्ष के नेता, इसे लेकर विधानसभा में हंगामा करने लगे जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी एक घंटे के भीतर सदन में अपना पक्ष रखें। इसके बाद इस पर फैसला किया जाएगा। दो बार के स्थगन के बाद जब कार्यवाही शुरू हुई, तो गुप्ता ने कहा कि मौका देने के बावजूद सुश्री आतिशी ने कोई सूचना नहीं दी। इस पर आम आदमी पार्टी विधायक मुकेश अहलावत ने सदन को बताया कि वह गोवा चली गई हैं। इस अध्यक्ष ने कहा कि कल वह प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रही थीं और आज गोवा चली गईं। यह गंभीर मामला है। हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अरविंदर सिंह लवली और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने आतिशी पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सदन में गुरुओं के सम्मान में चल रही चर्चा में विपक्ष ने भद्दी टिप्पणी कर सदन की मर्यादा को तोड़ने का काम किया है। आम आदमी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। श्री सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के सम्मान पर चर्चा हो रही थी, तब जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल विपक्ष ने किया, उसे दोहराया नहीं जा सकता है। गुरु का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें अपमान करने का अधिकार नहीं है।

Tags: atishi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री